भरत पुर

भुसावर में वन्दे जल संरक्षण अभियान 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जल स्त्रोतों की सफाई संरक्षण का दिया सन्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के अवसर पर नगर पालिका भुसावर द्वारा वन्दें गंगाजल संरक्षण जन अभियान 2026 का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न जागरुकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आमजन में जल बचाने के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी व तहसीलदार अभयसिंह राजपूत,नरेगा कनिष्ठ अभियान्ता मानव सिंघल एवं स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णु दत्त शर्मा सहित नगरपालिका के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जल स्त्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने और जल संरक्षण को जन- जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे जल संरक्षण को अपना सामुहिक नैतिक दायित्व माने और जल की हर बूंद के महत्व को समझें।जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम अभियान के अन्तर्गत कुण्डा जलाश्य पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया जहां तालाब की सफाई और दीप प्रज्वलित कर जल के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वहीं प्लास्टिक और अन्य कचरे का निष्पादन कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया, तथा उपस्थित लोगो को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई। नगर पालिका भुसावर द्वारा क्षेत्र में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरुकता का बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नगर पालिका क्षेत्र में स्थापित रमेश स्वामी, महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी साफ सफाई कर उन्हें नमन कर स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button