गोड्डा

जाटामा में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन

अल्फा सॉल्यूशन पटना बनी विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। महगामा प्रखंड क्षेत्र के जाटामा गांव में युवा क्रिकेट क्लब गौरीकित्ता जाटामा के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि शाहिद रिजवान, वार्ड सदस्य कृति देवी, कांग्रेस नेता मुन्ना राजा, जिप सदस्य प्रत्याशी गफ्फार तथा अल्फा सॉल्यूशन के संचालक नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था। फाइनल मुकाबला ऊर्जानगर टीम और अल्फा सॉल्यूशन पटना के बीच खेला गया। रोमांचक मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊर्जानगर टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए और विपक्षी टीम को 71 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आकर्षक शॉट लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्फा सॉल्यूशन पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रन गति बनाए रखी और मात्र 5 ओवर 3 गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अल्फा सॉल्यूशन पटना ने टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। समापन समारोह में विजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुसी को मैन ऑफ द सीरीज रेंजर साइकिल दिया गया, जो लुधियाना स्टोर सन्हौला के तरफ से दिया गया था। आयोजकों ने खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया। टूर्नामेंट का संचालन अल्फा सॉल्यूशन के फाउंडर नौशाद आलम की निगरानी में हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष सनौव्वर, उपाध्यक्ष एहतेशाम, सचिव मोदब्बीर सहित आरिफ, फरहान, खालिद, शमीम, इज्मामुल, गुलाम सरवर, जफर, फुरकान सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button