गोड्डा

ब्राउन शुगर के मामले में पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सदर एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि
01.06.2026 को लगभग 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खटनई एवं प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली पक्की सड़क पर बरगद पेड़ के नीचे कुछ लोगो द्वारा ब्राउन सुगर का सेवन एवं क्रय-विक्रय करने हेतु एकत्रित हुए है। पुलिस द्वारा तुरंत जाने पर भारी मात्रा में ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्धाज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा खटनई शिव मंदिर एवं प्रतापपुर हटिया के पास छापामारी किया गया। छामामारी के क्रम में प्रतापपुर हटिया के पास से सत्यजीत पासवान उम्र 19 वर्ष, गौरव कुमार उम्र 22, बालमुकुन्द साह उम्र 40 बर्ष, तीनों साकिन-खटनई, थाना-गोड्डा (मु०) मोतिया ओ०पी० जिला-गोड्डा के पास से कुल 2.78 ग्राम अवैध ब्राउन सुगर बरामद किया गया। इस संर्दभ में गोड्डा (मु०) मोतिया ओ०पी० कांड सं0-78/26, दिनांक-01.6.2026 अंकित कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम-पता
1. सत्यजीत पासवान उम्र 19 वर्ष पिता रामसेवक पासवान,
2. गौरव कुमार उम्र 22 वर्ष पता ओम प्रकाश साह एंव
3. बालमुकुन्द साह उम्र 40 पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद साह तीनों साकिन – खटनई, थाना-गोड्डा (मु०) मोतिया ओ०पी० जिला-गोड्डा।
       जप्त सामान की सूची
1. ब्राउन सुगर जिसका वजन 2.78 ग्राम (20 पुडिया में)
2. सिगरेट एक पॉकेट
3. माचीस एक डब्बा
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी व कर्मी
1. पुलिस उपाधीक्षक, गोड्डा
2. पु०नि० मधुसूदन मोदक, सदर प्रभाग, गोड्डा
3. पु०अ०नि मुकेश कुमार राउत, थाना प्रभारी मोतिया
4. पु०अ०नि० महावीर पंडित, सह थाना प्रभारी पोडैयाहाट,
5. पु०अ०नि० आनंद साह, थाना प्रभारी गोड्डा (मु०)
6. पु०अ०नि० उपेन्द्र नाथ सिंह मोतिया ओ०पी०
7. पु०अ०नि० पवन इन्दवार, मोतिया ओ०पी०
8. आ0-116 जर्नादन पंडित, मोतिया ओ०पी०
9. आ0-523 प्रभात कुमार, मोतिया ओ०पी०
10. आ0-44 खगेन साहा, दो मोतिया ओ०पी० शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button