बरेली

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश में 05 से 21 जून तक चलेगा जन  जागरूकता अभियान

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 05 जून से 21 जून तक विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रत्येक विकास खंड एवं नगरीय निकाय में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित गोष्ठियों का आयोजन किया जाए। अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों तथा आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने विभागीय उपलब्धियों का डाटा तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दे दें, जिससे जनपद की उपलब्धियों का डाटा तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि 14 से 16 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त विभाग अपना स्टॉल लगाएंगे। यह कार्यक्रम विकास खण्ड स्तर पर होंगे।
बैठक में बताया गया कि 14 से 16 जून के बीच प्रदेश के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेलों का आयोजन किया जाए।
उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर व सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उक्त अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘रात्रि चौपाल‘‘ का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बहेड़ी ईशिता किशोर, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी नवाबगंज, आंवला, मीरगंज, फरीदपुर सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button