संभल

गरीब मजदूर के घर से जबरन ले गए ई रिक्शा जिलाधिकारी से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल : थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम घूंघावली निवासी मो0 शाहिद ने जिलाधिकारी के यहां एक शिकयती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित का कहना है कि उसने व उसके भाई मो0 शाकिर पुत्रगण छोटे खा ने अपनी कृषि भूमि पर बीते वर्ष 2017 मे यू0पी0 ग्रामीण बैंक, शाखा सरायतरीन से लगभग दो लाख रुपए का कृषक लोन लिया था। जिसमें वह ओर उसका भाई अब तक लगभग 1 लाख रुपए का लोन अदा भी कर चुके है ओर बकाया लोन के पैसों को भी चुकाने का शाखा प्रबन्धक से वादा भी कर आये है।

पीड़िता का आरोप है कि अवैध वसूली करने वाला व्यक्ति अशरफ पुत्र अख्तर, निवासी बरखेरियान सरायतरीन, थाना हयातनगर । पीड़ित व उसके भाई मोहम्मद शाकिर को लगातार परेशान करता आ रहा है और उन्हें वह अब तक तीन-चार बार जबरन अपने साथ ले गया हैं और बंद करने की धमकी देता हैं। पीड़ित का आरोप है कि वह 15,000-20,000/-=रु0 दो तीन बार अशोक यादव के सामने अशरफ को दे भी चुके हैं।जिस रकम को पाकर वह उसे व उसके भाई को छोड़ देता है। पीड़ित का आरोप है की मामला पिछले सप्ताह का है जब अशरफ फिर से उसे व उसके भाई से 3,29,000/रु0 बैंक का बकाया बता रहा है और उसको खत्म कराने के 2,50,000/- रु0 उससे व उसके भाई से मांग रहा था। जिसको पीड़ित देने ने मना करते हुए कहा कि भैया हमारा OTS करा दो हम गरीब व्यक्ति हैं रिक्शा चलाकर बैंक के पैसे बैंक में जमा करा देंगे, परंतु अशरफ नहीं माना और उसे और उसके भाई पर लगातार एक हफ्ते से नाजायज दबाव बना रहा है। आरोप है बीती 05 जून 2026 की दोपहर पीड़ित और उसका भाई नमाज पढ़ने मस्जिद में गए हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच अशरफ अपने कुछ साथियों के साथ पीड़ित के घर आया और घर उसकी एक ऑटो रिक्शा लाल रंग की डी सी सम्राट तीन बैटरी व मय चार्ज के जबरन खींच कर ले गया पीड़ित की पत्नी ने कहा भी कि मौ0शाहिद और उसके भाई मौ0 शाकिर को आने दे, परंतु अशरफ नहीं माना और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगा तथा जबरन गांव वालों के सामने वह ई रिक्शा को छीन कर ले गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की माग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button