संभल

संभल पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनारी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना धनारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दिनौरा निवासी लख्मी, भिरावटी निवासी सरजीत और हरपाल, कीरतपुर निवासी करु, बमनपुरी निवासी खेतल तथा भवन निवासी सतपाल, हरकिशोर और संदीप शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी को विभिन्न मामलों में शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय गुन्नौर में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button