भरत पुर

भुसावर में यदुवंशी सैनी समाज पाल बारह गांव का हुआ महासंगम

कार्यकारिणी बैठक में गूंजी एकता की हूंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में आज 06 जून शनिवार को कस्बे के हरिरमण कृषि फार्म पर यदुवंशी सैनी समाज पाल बारह गांव की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज सुधार के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने का आह्वान किया। यदुवंशी सैनी समाज पाल बारह गांव की कार्यकारिणी मीटिंग विश्म्भर दयाल सैनी की अध्याक्षता में आयोजित हुई बैठक में आगामी 10 मार्च 2027 को भुसावर में सामुहिक विवाह सम्मेलन के अलावा सैनी समाज की 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विशेष चर्चा करते हुए 25 जून को भरतपुर में आयोजित होने वाली पंचायत में भुसावर उपखण्ड क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में समाज के बन्धुओं के पहुंचने को लेकर अपील की गई। वहीं यदुवंशी सैनी समाज पाल बारह गांव की कार्यकारिणी मीटिंग में रामेश्वर सैनी अध्यक्ष, संरक्षक हुकमसिंह, उप संरक्षक साहब सिंह, दीवानसिंह, पप्पू सिंह, भूपसिंह, पार्षद युदराज, खुशयाल, राधाकिशन, अशोक, शेरसिंह, निरोती,‌ पुष्पेंन्द्र, बृजेश,राजवीर,अशोक आदि सहित सैकड़ों लोगों ने अपने अपने विचार समाज के सामने रखते हुए समाज में फैली कुरुतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए एकजुट होकर सकारात्मक बदलाव लाने पर बल दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button