
महाआरती एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर देश में खुशहाली को लेकर सैकड़ों भक्त करेंगे प्रार्थना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : हनुमानजी का जन्मोत्सव का दिन अपार भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। जो कि यह साल में दो बार मनाया जाता है, एक चैत्र मास की पूर्णिमा और दूसरी कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथी के दिन। जहां श्रद्वालु, भक्त मण्डल अपनी- अपनी श्रद्धा अनुसार धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाते है। इसी हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 07 नवम्बर शनिवार को भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में हनुमान जी का जन्म महोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कोठी वाले हनुमान जी की कृपा से एवं भक्त मण्डल और जन सहयोग से धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर भक्त मण्डल जुट गए हैं, और सजावट सहित तैयारियों को अन्तिम रुप दिया जा रहा है। वहीं कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर के महन्त राघवेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में आगामी 7 नवम्बर शनिवार को हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष में भक्त मण्डल और जन सहयोग से धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा जहां मन्दिर परिसर में प्रात भव्य फूल बंगला झांकी, सुबह 10:बजे हनुमान जी के श्रंगार दर्शन, 11 बजे छप्पन भोग की क्षांकी, दोपहर 12 बजे हनुमान जन्म एवं महाआरती ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ की जाएगी। वहीं सांय 06 बजकर 15 मिनट पर दीपदान महोत्सव और सांय 07 बजे से प्रभू इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जहां स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रो से पधारे हुए गायक कलाकार भजनों के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव की कहानी एवं बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। वहीं कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर में 7 नवंबर शनिवार को हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल सैकड़ो भक्त शामिल होकर अपनी हाजिरी लगाकर राम भक्त हनुमान के जयकरों से मन्दिर परिसर को गूंजयामान करते हुए भगवान से परिवार में सुख शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मनोकामनाएं मांगी जाएगी।

