भरत पुर
राष्ट्रीय वंचित लोकमंच ने मुरारी लाल को सौंपी भुसावर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। राष्ट्रीय वंचित लोकमंच राजस्थान ने संगठन विस्तार के तहत भुसावर निवासी मुरारी लाल वाल्मीकि को भुसावर नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सर्वटे के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद धामाणियां ने एक नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
नियुक्ति पत्र के अनुसार मुरारी लाल पुत्र जगदीश प्रसाद वाल्मीकि निवासी भुसावर, तहसील भुसावर, जिला भरतपुर को भुसावर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
संगठन की ओर से उन्हें सामाजिक उत्थान, वंचित वर्गों के अधिकारों की पैरवी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पर समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।


