
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह के गांव महुअन में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने सोते समय पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे पति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पति चंद्रपाल ने बताया उनकी पत्नी मनीषा अन्य महिला के साथ संबंध होने के शक में उनके साथ मारपीट करती है। पूर्व में भी वह उनके ऊपर चाकू से हमला कर चुकी है। वह दो बेटी और एक बेटे के साथ घर में छत पर बने कमरे में सो रहे थे। तभी पत्नी मनीषा ने उनके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। फरह थाने के इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार उज्ज्वल ने बताया घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रुक्मिणी विहार कालोनी निवासी महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ रह कर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वृंदावन थाने में दर्ज कराए मुकदमे में रुक्मिणी विहार की कान्हा माखन कालोनी निवासी महिला बबली शर्मा ने अपने पति राधा फ्लोरेंस कालोनी निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा, बड़े बेटे दीपक शर्मा व महिला पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।



