
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। रिश्वत लेने, आदेश का पालन नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन उपनिरीक्षक को एसएसपी श्लोक कुमार ने निलंबित कर दिया है। वहीं एक को लाइन हाजिर किया है। इनके स्थान पर नवीन तैनाती की गई है। राया थाने में तैनात वीरेंद्र सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। एसएसपी ने जांच कराई तो मामला सही निकला। वहीं थाना रिफाइनरी में तैनात लोकेंद्र सिंह को दो समुदाय के बीच हुए विवाद को गंभीरता से नहीं लेने और लापरवाही बरतने, थाना गोवर्धन में तैनात रजत दुबे को लंबित विवेचना में शिथिलता बरतने पर निलंबित किया गया है। वृंदावन के रंगजी मंदिर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को चिह्नित माफिया की निगरानी में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।



