सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत

‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की थीम पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया ईमानदारी और नैतिकता का संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विंध्यनगर/सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता विभाग की ओर से आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का समापन 3 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। उमंग भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। इसके बाद शासकीय स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, डी पॉल स्कूल और डीपीएस विंध्यनगर के विद्यार्थियों ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि किशोर कुमार होता ने अपने संबोधन में सतर्कता विभाग की ओर से चलाए गए 3 माह के सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा कंपनी के मूल मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक कर्मचारी को अपने दैनिक कार्यों और व्यवहार में पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक आचरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।
समारोह के दौरान अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी सक्रिय सहभागिता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एम. सुरेश (प्रचालन एवं अनुरक्षण), देवब्रत त्रिपाठी (तकनीकी सेवाएं एवं परियोजना), निर्मल कुमार सिंह (अनुरक्षण एवं एडीएम), डॉ. बिनोद कुमार भराली (चिकित्सा), टी.एन. सीतारमन (रसायन), एच.पी. देवांगन (वीएसआर/ओवरहॉलिंग), मानव संसाधन प्रमुख अनिरुद्ध सिंह, अपर महाप्रबंधक तुलसी रमन रधीश (सतर्कता), अपर महाप्रबंधक मृणालिनी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button