बोकारो

डीएवी पब्लिक स्कूल दुगदा में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। डीएवी पब्लिक स्कूल दुगदा में गुरुवार को टर्मिनल- वन परीक्षा में प्रथम, द्वितीया,तृतीय स्थान एवं सत् प्रतिशत उपस्थिती प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक के साथ प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।प्राचार्य पीके पाल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।अच्छे अंक विद्यार्थियों के ज्ञान,मेहनत एवं लगन को दर्शाते हैं।उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायक होता है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आरके घोष,उमेश कुमार,पीबी मिश्रा,अजीत कु सिंह, राजेश प्रसाद,अमित झा,रमेश कुमार महतो, राहुल सरकार, बिपिन राय, लीना, चंद्रिमा,दीप्ति सिन्हा,संगीता कुमारी,निक्की कुमारी, सुरभी मिश्रा, सुमन कुमारी, काजल कुमारी,बिष्णु महतो,राजेंद्र प्रसाद,बिष्णु,प्रदीप मंडल,सतेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button