दिवाली पर itel के स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज पर कैशबैक ऑफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नई दिल्ली। दिवाली के अवसर पर itel ने बजाज फाइनेंस और अन्य फाइनेंस पार्टनर्स के साथ मिलकर स्मार्टफोन, टीवी और वॉशिंग मशीन की खरीद पर विशेष ऑफर पेश किए हैं। ये ऑफर 10 नवंबर 2026 तक लागू रहेंगे।
इसके तहत itel P80 (6GB+128GB) पर 1,000 रुपये, City 300 5G पर 800 रुपये और X50 (6GB+128GB) पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, itel F30 के 4GB+128GB और 4GB+64GB दोनों वेरिएंट पर 500-500 रुपये की छूट दी जा रही है।
कंपनी के होम अप्लायंसेज पर भी विशेष फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक वॉशिंग मशीन लगभग 48 रुपये प्रतिदिन और 32 इंच QLED एंड्रॉयड टीवी लगभग 40 रुपये प्रतिदिन की शुरुआती किस्त पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा जीरो डाउन पेमेंट और आसान EMI की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक बजाज फाइनेंस, TVS Credit और Home Credit के माध्यम से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा चुनिंदा उत्पादों और नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।



