ललितपुर

नेहरू नगर स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

भक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर,आरती के बाद वितरित किया गया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर स्थित अम्बेडकर तिराहा के पास श्रीशीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। महिलाओं द्वारा आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मां शीतला और देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। मधुर भजनों की स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भजन-कीर्तन के समापन पर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ विधिवत मां शीतला माता की आरती उतारी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button