साहेबगंज

बाल दिवस पर सकरीगली में दो दिवसीय अंतरराज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

लड्डू सिंह ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में बाल दिवस के अवसर पर टाइगर एथलेटिक्स क्लब सकरीगली की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय 61वीं बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।प्रतियोगिता की शुरुआत महिला एवं पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ से हुई।मुख्य अतिथि तालझारी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर रेलवे मैदान, सकरीगली में लंबी कूद,ऊंची कूद, गोला फेंक,डिस्कस थ्रो,भाला फेंक सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।प्रतियोगिता में बिहार,पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आगे मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास,आपसी सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।उन्होंने टाइगर एथलेटिक्स क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने की अपील की।वही पुरुष वर्ग की 7 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में बिहार के राजन महतो ने प्रथम,बिहार के ही आलोक कुमार यादव ने द्वितीय तथा झारखंड के जानकी कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं महिला वर्ग की 4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में बिहार की पूजा सिंह ने प्रथम,खुशी कुमारी ने द्वितीय तथा अंगूरी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।इस प्रतियोगिता को लेकर सकरीगली एवं आसपास के क्षेत्रों के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।इसमें समाजसेवी दिनेश यादव,पूर्व उपप्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के माधवचंद्र घोष,अशोक साहनी,योगेश यादव,गौतम, रजाउद्दीन,मनीष कुमार,आशीष रंजन,गौतम यादव,गौतम मंडल,रामदेव यादव, हीरालाल यादव,छोटू यादव,राजन कुमार,राजदेव यादव,सुष्मित रंजन,जॉन्स,रामलक्ष्मण यादव, सौरभ मंडल,अमन कुमार सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button