खैरथल

बासनी गांव के किसान बृजकिशोर योगी की मौत का मामला

पुलिस अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन के बाद धरना उठा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले के मुण्डावर थाने पर स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा दिया जा रहा धरना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयासिंह और डीएसपी लालसिंह यादव की समझाइश व आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना उठा लिया।  खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर क्षेत्र स्थित बासनी गांव में किसान बृजकिशोर योगी की मौत के बाद बुधवार को माहौल तनावपूर्ण बना रहा। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने धरना देकर नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे

 मौके पर पहुंची खैरथल-तिजारा की एएसपी जयासिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही हैं
धरने में भाजपा नेता अमित चौधरी, इन्द्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया, सोनू भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button