शामली
पशु क्रूरता मामले में आठ माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, कांधला पुलिस को बड़ी सफलता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। पशु क्रूरता के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कांधला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2025 में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस ने वांछित आरोपी धीरज पुत्र रामपाल निवासी कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी और पशु क्रूरता में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।