रामपुर शाहबाद

ज्येष्ठ दशहरा को लेकर रामगंगा घाट का कोतवाल ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बुधवार को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के मद्देनजर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने ढकुरिया गांव स्थित रामगंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कोतवाल ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने घाट पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, शिवम मलिक एवं ग्राम प्रधान पति नरेश मौर्य भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button