बरेली

बरेली में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन

BC,BDA के नेतृत्व में चला ताबड़तोड़ अभियान 

 होटल रजानी और सैटेलाइट होटल सील, गुरुकुल समेत कई कोचिंग-मॉल-जिम में मिलीं कमियां होगी कार्रवाई
रामपुर गार्डन का गुरुकुल कोचिंग में भी आया जांच के घेरे में, रिहायशी बिल्डिंग में चल रहा था सेंटर
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार के अलर्ट मोड पर आने के बाद बरेली में अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन हुआ। 23 जून 2026 को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में बरेली विकास प्राधिकरण BDA उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम, अग्निशमन विभाग और पुलिस बल ने संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मैट्रिक्स जिम कैलाश टावर सिविल लाइंस, फिजिक्स वाला विद्यापीठ कोचिंग सेंटर, विशाल मेगामार्ट सिविल लाइंस, आकाश कोचिंग सेंटर चौकी चौराहा, एलए सिटी सेंटर मॉल चौकी चौराहा, महेन्द्रा कोचिंग रामपुर गार्डन, डिवाईन क्लासिस रामपुर गार्डन, तकशिला कोचिंग, विनटैक लाईब्रेरी, गुरूकुल क्लासिस रामपुर गार्डन, अरिहन्त क्लासिस समेत दर्जनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से रिहायशी क्षेत्रों और संकरी गलियों में संचालित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण हुआ
रामपुर गार्डन स्थित गुरुकुल क्लासिस में जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस भवन में कोचिंग संचालित हो रही है वह मूल रूप से रेजिडेंशियल उपयोग के लिए है। BDA से उसका व्यावसायिक उपयोग के लिए नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि कोचिंग संचालकों ने फायर विभाग से NOC तक नहीं ली है। भवन में आग लगने पर निपटने के लिए जरूरी अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था भी नाकाफी मिली।
7 बिंदुओं पर हुई जांच, कई जगह मिली बड़ी लापरवाही,
होटल रजानी और सैटेलाइट होटल पर गिरी गाज,
जांच में सबसे बड़ी कार्रवाई पीलीभीत बाईपास रोड पर सैटेलाइट बस स्टैंड के पास हुई। होटल रजानी का संचालन मानचित्र स्वीकृति के विपरीत और बिना फायर NOC के किया जा रहा था। वहीं होटल सैटेलाइट BDA से बिना नक्शा पास कराए ही चल रहा था। दोनों होटलों को उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत तत्काल सील कर दिया गया।
संचालकों को सख्त चेतावनी, समय पर सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई,
निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में कमियां मिलीं, उनके संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गुरुकुल क्लासिस समेत सभी दोषी संस्थानों को निर्धारित समयावधि में सुधार करने की सख्त चेतावनी जारी की गई है।
BDA उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
लखनऊ में 22 जून को कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर हड़कंप मचा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button