मेरठ

पद्मश्री डॉ. सुरेश हनगवाडी का वेंक्टेश्वरा में भव्य स्वागत

हीमोफीलिया उपचार पर दिया व्याख्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं विम्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में देश के विख्यात हेमेटोलॉजिस्ट तथा हाल ही में पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. सुरेश हनगवाडी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए “हीमोफीलिया के उपचार में फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश हनगवाडी, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक सीए युवराज सिंह एवं डीन मेडिकल प्रभु एम.एच. ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
अपने संबोधन में डॉ. हनगवाडी ने कहा कि हीमोफीलिया जैसी दुर्लभ रक्त विकार बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि बचपन में अपने मामा की इस बीमारी के कारण हुई मृत्यु से प्रेरित होकर उन्होंने चिकित्सक बनने का संकल्प लिया। स्वयं हीमोफीलिया से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने पिछले चार दशकों से हजारों मरीजों को निशुल्क उपचार एवं जागरूकता के माध्यम से नया जीवन देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर डॉ. राजीव त्यागी ने डॉ. हनगवाडी को वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डॉ. हनगवाडी का जीवन त्याग, समर्पण और मानव सेवा की मिसाल है, जिससे संस्थान के हजारों मेडिकल छात्र प्रेरणा प्राप्त करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button