लाडपुर कोटकासिम में बाबा सोमनाथ की 26वीं पुण्यतिथि मनाई
पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने जोहड़ जीर्णोद्धार की घोषणा की

खैरथल -तिजारा : कोटकासिम क्षेत्र के गांव लाडपुर स्थित बाबा सोमनाथ आश्रम में मंगलवार को बाबा सोमनाथ की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।आश्रम के महंत बाबा दीपकनाथ ने बताया कि पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में रुद्र गुरु गोरखनाथ महायज्ञ प्रमुख था। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और 108 कुंडीय रुद्र गुरु गोरखनाथ महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को हुई।
कार्यक्रमों के दौरान आश्रम में संत समागम, भजन संध्या और रात्रि सत्संग भी आयोजित किए गए। इनमें कई संत-महात्माओं ने भाग लिया। पुण्यतिथि के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। भंडारे में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। बाबा सोमनाथ आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

