नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर ने चेयरमैन वीरेंद्र गुलाटी को शपथ ग्रहण कराया

कानपुर : दादा नगर कोऑपरेटिव स्टेट में नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पद पर वीरेंद्र गुलाटी (कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को सर्वसम्मति से चुना गया यह कार्यक्रम शुक्रवार को दादा नगर स्टेट में हुआ वही नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर ने उनको शपथ ग्रहण कराया और उनको चेयरमैन का पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाए दी एवं आपके सक्षम और ऊर्जावान नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत होगी। जिससे कि खिलाड़ियों को मनोबल मिलेगा और आपकी अध्यक्षता में यह खेल अधिक ऊंचाइयों को छुएगा। इसी दौरान चेयरमैन का पदभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र गुलाटी ने नान चाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को हर संभव मदद करने और उत्तर प्रदेश में नानचाकू खेल को शिखर पर ले जाने का आश्वासन दिया और सभी पदाधिकारी सहित उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं फाउंडर बाबुल वर्मा,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कुमार पुरी उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेन्द्र कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता,नरेश पंजाबी,ऐ के श्रीवास्तव,नरेश वरमानी,अनूप कुशवाहा,यशपाल सचान,शुभ आशीष भट्टाचार्य,अशोक गांधी,कानपुर चेयरमैन अंश चंदेल,आशुतोष गुप्ता एवं अथर्ववीर सहित कई सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


