ललितपुर

त्री नन्दगोपाल नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर सेवा

श्रद्धा और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम

मंदिर में रुद्राभिषेक, 1500 श्रद्धालुओं को हलुआ प्रसाद
मदर टेरेसा व अन्नपूर्णा में कराया भोजन, गौशाला में हुआ गौ-भोज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर वैश्य समाज के तत्वावधान में रविवार को नगर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की गई। पूरे दिन चले कार्यक्रमों के दौरान मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए समाजसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत 11 जुलाई को ग्राम पनारी स्थित मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में हुई। यहां अनाथ, मूकबधिर एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन कराकर सेवा कार्य किया गया। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही किसी भी उत्सव का सबसे बड़ा उद्देश्य है। रविवार सुबह 8 बजे घंटाघर स्थित प्राचीन श्री थानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक, शिवार्चन एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूजन-अर्चन के उपरांत मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर हलुआ प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर 12 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) परिसर स्थित श्री अन्नपूर्णा भोजनशाला में सैकड़ों मरीजों के तीमारदारों, आमजन एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। आयोजकों ने इसे जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया। सायं 5 बजे गौपुत्र सेना के सहयोग से श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के सामने संचालित गौशाला में गौ-भोज कराया गया। इस दौरान गौसेवा कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज अध्यक्ष अज्जू बाबा, महामंत्री दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष भीम चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चौबे, डा. राजकुमार, हेमंत रोंडा, सुरेन्द्र लारिया, दीपक सिंघई, मनीष जैन मंगू, संजीव जैन (सीए), डा. राजीव निरंजन, हनी सराफ, कैट जिलाध्यक्ष अंशुल बड़कुल, मनीष जैन राजू, चंद्रेश जैन सेतु, गौरव जैन टोनू, राजू डोडवानी, अजय पहलवान, स्वदेश अग्रवाल डब्बू, रजत खण्डेलवाल, शुभम गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक गारमेंट, आशीष ओशो, दिलीप सोनी (नाराहट), प्रवीण गुप्ता, संजय रसिया, आर्यन जैन रोंडा सहित वैश्य समाज एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 16 वर्ष पहले मौत को दी थी मात, तभी से मनाया जाता है पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव
12 जुलाई 2010 को सावन माह में जलाभिषेक के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर प्रयागराज में आरडीएक्स विस्फोट से जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में एक वरिष्ठ पत्रकार और एक नागरिक की मृत्यु हो गई थी, जबकि नंदी गंभीर रूप से घायल हुए थे। कई महीनों तक चले उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटे। इसी घटना को नई जिंदगी मिलने का प्रतीक मानते हुए प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को उनका पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में रुद्राभिषेक, हवन-पूजन, प्रसाद वितरण, गौ-सेवा, गरीबों को भोजन और अन्य सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। समर्थक इसे ईश्वर की कृपा और जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाते हैं तथा मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनकल्याण की कामना करते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button