खैरथल
जेनेसिस फ्लोरा परियोजना की नीलामी अब 17 जुलाई को होगी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। तहसीलदार टपूकड़ा ने बताया कि प्रशासनिक /अपरिहार्य कारणों से जेनेसिस इन्फ्राटेक प्रा. लि. की प्रोजेक्ट जेनेसिस फ्लोरा, ग्राम दांगनहेड़ी में 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली नीलामी की तिथि परिवर्तित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यालय द्वारा जारी नीलामी आदेश क्रमांक नीलामी/2026-27/399 दिनांक 14.07.2026 की पालना में अब उक्त नीलामी 17 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नीलामी का आयोजन पूर्व निर्धारित जेनेसिस इन्फ्राटेक प्रा. लि., प्रोजेक्ट जेनेसिस फ्लोरा, ग्राम दांगनहेड़ी में ही होगा। नीलामी से संबंधित अन्य सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत् यथावत प्रभावी रहेंगे।



