सिंगरौली

बालिका विद्यालय के बाहर मनचलों का जमावड़ा, गश्त की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

​सिंगरौली। देवसर स्थित बालिका विद्यालय के पास मनचलों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता गहरा गई है। समाजसेवी संदीप शुक्ला, योगेश द्विवेदी एवं रामाश्रय द्विवेदी ने जियावन थाने में आवेदन सौंपकर पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
​आवेदन में बताया गया कि स्कूल समय पर कुछ युवक आसपास घूमते हैं और छात्राओं का पीछा करने व अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिली हैं। समाजसेवियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और भयमुक्त माहौल बनाने का आग्रह किया है, जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button