अमरोहा
ओमप्रकाश सिंह सैनी को भाजपा जन कल्याण मंच अमरोहा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। बीजेपी जन कल्याण मंच अमरोहा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका स्वागत भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह सैनी के अनुभव, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण से जनपद अमरोहा में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक जनकल्याण की योजनाओं एवं संगठन के उद्देश्यों को पहुंचाने में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर डॉ. रामकेश, शीशपाल सिंह खड़गवंशी, सुरेश सिंह नेताजी, जयपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने ओमप्रकाश सिंह सैनी को नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।



