
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। देवसर क्षेत्र के ग्राम बसहा में जियावन पुलिस थाने से महज 5 किलोमीटर दूर रात के अंधेरे में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात होते ही रेत से लदे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती है, जिससे धूल और शोर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
नदियों से रोजाना लाखों की रेत चुराकर बसहा में ही अवैध भंडारण (डंपिंग) किया जा रहा है। पूर्व में हुई जब्ती की कार्रवाइयों के बावजूद ठोस कदम न उठाए जाने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि लीपापोती करने के बजाय रेत माफियाओं पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



