बरेली

इफको गोदाम पर खाद न मिलने से किसान परेशान

मशीन- सिग्नल की समस्या से एक सप्ताह से लटक रही थी सप्लाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा इफको खाद गोदाम पर एक सप्ताह से मशीन न चलने और सिग्नल की समस्या के बाद शुक्रवार को खाद लेने पहुंचे किसानों ने खाद की किल्लत का आरोप लगाया।
किसान किशन, नन्हीं, हरपाल, सुनीता, मोहम्मद राशिद, शेर मोहम्मद, माजिद अली, अकील अहमद, लियाकत हुसैन ने बताया कि हमारी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं दी जा रही है। फसलों को जितनी खाद चाहिए उतनी नहीं मिल रही है। वहीं खाद गोदाम प्रभारी जीवन सिरोही एवं अंकुल कुमार चौहान ने बताया कि हमारे यहां नियमानुसार फार्मर आईडी देखकर जमीन के आधार पर वितरण किया जा रहा है। एक हेक्टेयर भूमि पर सात कट्टा यूरिया तथा पांच कट्टा एनपीके खाद दी जा रही है। किसानों ने मांग की है कि मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि बोआई प्रभावित न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button