बरेली

कवच बैग से बदली मलिहाबाद की बगिया, विश्व आम दिवस पर ऐशानी सम्मानित

पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान बोले- इस लड़की ने उस तबके के लिए काम किया जिससे मेरा पुराना रिश्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : लखनऊ मलिहाबाद की बगियों में दशहरी को कीट से बचाने के लिए अब दवा के बजाय कागज के कवच बैग का इस्तेमाल बढ़ा है। इसे लघु किसानों तक पहुंचाने का काम बरेली की 12वीं की छात्रा ऐशानी अग्रवाल ने किया है।
विश्व आम दिवस पर मलिहाबाद की अब्दुल्लाह नर्सरी की ओर से पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान ने ऐशानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ऐशानी बरेली के प्रतिष्ठित कार्डियो सर्जन डा.अमरेश अग्रवाल और डॉ. तनु अग्रवाल की बेटी हैं।
ऐशानी की पहल एग्रोमैंगो के जरिये अब तक 1500 से ज्यादा लघु किसानों को 1,12,000 कवच बैग और 100 सेफ्टी किट मुफ्त दिए जा चुके हैं। वह खुद बागों में जाकर किसानों को बैग चढ़ाना सिखाती हैं। इससे फल साफ रहता है और दाम बेहतर मिलता है।
हाजी कलीमुल्लाह ने कहा कि ऐशानी ने उस तबके के लिए काम किया है जिससे उनका सबसे पुराना रिश्ता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button