मथुरा
एक वृक्ष माँ और एक मानवता के नाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। भारतीय मानवाधिकार परिषद की मथुरा जिला टीम ने अपनी मासिक मीटिंग विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर डैंपियर में रखी गई इसमें एक वृक्ष माँ और एक मानवता को समर्पित होगा भारत माता के सामने सभी के द्वारा निर्णय लिया गया l एक वृक्ष माँ को समर्पित किया जाएगा वह चाहे जन्म देने वाली माँ हो या वह धरती माँ हो जिसकी मिट्टी में लौट कर हर बच्चा /बच्ची बड़े होते हैं उसी तरह समाज के लिए एक व्यक्ति का मानवीय स्वभाव बहुत जरूरी है भारतीय मानवाधिकार परिषद ने अपने विगत वर्षों के विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय कार्यों जैसे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, हेल्थ चेकअप, दंत चिकित्सा शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप, झोपड़िया में होली दिवाली जैसे त्योहार मनाना, ऊनी वस्त्रो का वितरण, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए के लिए वृक्ष लगाना, विद्यालयों में पाठन सामग्री विकसित करना, नवरात्रि में कन्या पूजन करना, गरीब बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना , पानी के पाउच वितरण करना आदि ऐसे अनेक सामाजिक कार्य जो मानवीय हितों के अधिकार एवं उनकी रक्षा के लिए आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने अपने पदाधिकारी के साथ की l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर प्रदेश डॉ ललित अग्रवाल उत्तर प्रदेश संरक्षक विजय अग्रवाल ‘बंटा’ को आमंत्रित किया गया l कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आगरा मंडल टीम से निखिल अग्रवाल, पंडित राजेश अग्निहोत्री, अनुराग बंसल उपस्थित हुए मथुरा जिला टीम पदाधिकारी गणेश पाल ,गजेंद्र सैनी, डॉ दीनदयाल अग्रवाल उपस्थित रहे l


