झुंझुनू
निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में दानदाता ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के निकटवर्ती गांव भीमसर के पास जालिमपुरा उर्फ चारण की ढाणी के रहने वाले ठेकेदार मोहरसिंह तेतरवाल द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 1 लाख रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल , मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार रामवतार लोयल, ब्लॉक प्रभारी सुभाषचंद्र पूनियां ने शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी ठेकेदार मोहरसिंह तेतरवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



