हापुड़

दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे कांवड़िया

महाशिवरात्रि पर अपने गांव में गंगाजल से करेंगे भोले बाबा का जलाभिषेक.....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड (यूपी)-  जनपद हापुड़ में हरिद्वार से जल लेकर शहर में अपनी यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे अलीगढ़ के गांव छज्जूपुर निवासी नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं । नरेंद्र हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल की कांवड़ और भगवान शिव की प्रतिमा को अपनी कार के ऊपर बैठाकर अपने दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे हैं और वहीं पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे । उनकी इस अनूठी शिवभक्ति को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और उनका जगह-जगह स्वागत कर उनके साथ रील बना रहे हैं। श्रद्धालु जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने अपने गांव छज्जूपुर से हरिद्वार पहुंचकर 10 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर कावंड़ यात्रा प्रारंभ की थी । उनके साथ टोली में गांव के ही पांच शिवभक्तों समेत एक 10 वर्षीय छोटा शिवभक्त भी शामिल है। उनकी कार के आगे गर्मी में राहत पाने के लिए एक पंखा भी लगा है, जो गर्मी में उनको गाड़ी खींचते समय काफी राहत देता है।

शिवभक्त नरेंद्र ने बताया कि , यह यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था , दृढ़ संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है। हरिद्वार से शुरू हुई यह यात्रा लगभग एक माह में पूरी होगी। सावन माह के अंतिम सोमवार तक वह अपने गांव पहुंचकर प्राचीन महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button