हापुड़

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राओं ने गुरू पूर्णिमा पर नाटक एकलव्य-द्रोणाचार्य का किया मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ के मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेरणादायी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्राओं ने गुरू महत्व पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक”एकलव्य-द्रोणाचार्य” प्रस्तुत किया जिसमें गुरु-शिष्य परम्परा एवं गुरु द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का अदभुत चित्रण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कक्षा आठवीं की छात्रा दिया शर्मा ने जीवन में गुरु के योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर छात्राओं द्वारा शिक्षकों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button