हापुड़

धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी)। कथावाचक धीरेद्र शास्त्री के कथित बयान के बाद हापुड में सियासी भूचाल सामने आया है । हापुड़ में जगह-जगह धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर लगाये जा रहे हैं । सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर में
ईशनिंदा करने वालों का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रवेश वर्जित है से लिखे हुए कई पोस्टर शहर में लगे मिले हैं । यह विवादित बयान धर्म समाज और सम्मान पर चोट है के पोस्टर लगाए गए हैं । इसके साथ ही पोस्टर पर धर्म के नाम पर राजनीति करना बंद करो के स्लोगन भी लिखे गए हैं ।

हापुड में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने शहर में कई जगह धीरेंद्र शास्त्री के बयान के विरोध में पोस्टर लगवाए हैं । हापुड़ के दिल्ली रोड़ पर कई जगह पोस्टर लगने के बाद शहर की राजनीति गर्मा गई है।

हापुड के सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि “धीरेंद्र शास्त्री बाबा पहले भी इस तरह के बयान देते आए हैं। जिन्होंने भगवान को बांटने का काम किया है। कोई कहता है राम जी सीधे हैं और कृष्ण भगवान टेढ़े हैं, उनके काम टेढ़े हैं। इस तरह के बयान देकर जो लोग मजहब और भगवान को बांटने का काम कर रहे हैं, वो बाबा हो ही नहीं सकते।हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया जाए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button