कानपुर

डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान के 87वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी. सी. मीणा, आईपीएस,महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (कारागार), उत्तर प्रदेश रहे। संस्थान के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर प्रशिक्षुओं सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से रंजना मिश्रा के नेतृत्व में कजरी की प्रस्तुति दी गई, जिसमें रंजना मिश्रा के साथ प्रीति दिवाकर,रंजना सिंह, अमीता, रीता,दीपिका मिश्रा एवं बीना ,आभा शामिल रहीं।कलाकारों द्वारा “रागीबे धानी चुनरी” कजरी पर,रंजना सिंह,प्रीति दिवाकर एवं अमीता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के अंतः में कजरी गायकों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रस्तुति की सराहना की तथा लोक संस्कृति के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर बल दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button