खैरथल
जन समस्याओं को लेकर विधायक ललित यादव के नेतृृत्व में विशाल धरना आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : मुण्डावर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को मुंडावर उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व स्थानीय मुंडावर विधायक ललित यादव करेंगे।
धरने के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और जनहित की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
भ्रष्टाचार व युवा मुद्दे: प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं, बेरोजगारी तथा युवाओं के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।
नगरपालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव: नगरपालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न शुल्क वसूले जाने के बावजूद नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर सवाल खड़े किए जाएंगे। जर्जर सड़कों, ठप पड़ी सफाई व्यवस्था, गंदे नालों की सफाई न होना और बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
किसानों के लिए फ्री बिजली: किसानों को राहत देने के उद्देश्य से नगरपालिका क्षेत्र में भी प्रति माह 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा।

विधायक ललित यादव ने क्षेत्र के युवाओं, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने और अपनी आवाज मजबूत करने का आह्वान किया है।
मुण्डावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक ने बातचीत मे बताया धरना सुबह 10 बजे शुरू होगा धरने में बड़ी संख्या में किसान,युवा,छात्र शामिल होगे।