मथुरा

गोरे तन से सरकता जाए…

BJP विधायक के शिलान्यास कार्यक्रम में डांसरों ने जमकर लगाए ठुमके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जानू में भाजपा विधायक के विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों ने अश्लील गानों पर जमकर टुमके लगाए। गोरे तन से सरकता जाए, मेरा दिल ये धड़कता जाए….जैसे गीतों पर लोगों ने रुपये भी उड़ाए। दरअसल, गोवर्धन से विधायक मेघश्याम सिंह ने एक अगस्त को जानू गांव में करीब ढाई करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी को बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही दोनों हरियाणवी डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। डीजे पर कई अश्लील गाने भी बजाए गए। कई बार तो लोगों ने डांसरों के साथ डांस भी किया। बच्चे भी मंच पर चढ़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच के नीचे शिलान्यास के पत्थर रखे दिख रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए हरियाणवी डांसरों का सहारा लिया गया। जखन गांव के अमित प्रधान ने बताया की इस तरह का यह कार्यक्रम चौथी बार किया गया है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व से की जाएगी। वहीं, विधायक समर्थकों का कहना है कि यह केवल मनोरंजन कार्यक्रम था। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर यादव ने भी इस कार्यक्रम से किनारा किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों ने कराया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button