सिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित

कांग्रेस पार्षदों का संघर्ष रंग लाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

​सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली परिषद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा वर्षों से जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासन के समक्ष इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा था।
​पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य (नगर पालिक निगम सिंगरौली) तथा जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के उपाध्यक्ष अनिल कुमार वैश्य (एड) ने इस उपलब्धि को जनआकांक्षाओं, सतत संघर्ष और निरंतर प्रयासों की ऐतिहासिक सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों को आत्मसात करते हुए नगर निगम परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना पूरे शहर के लिए गौरव की बात है।  ​गांधी प्रतिमा की स्थापना होने पर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने खुशी जताते हुए समस्त सिंगरौली नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button