बुलंदशहर

ईलना में तालाब में डूबने से अधेड़ आदमी की मौत 

मृतक को पड़ते थे मिर्गी के दौरे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  ईलना में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई।  ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान ने लाश को तालाब से निकलवाया।परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईलना में आरिफ पुत्र नबाब उम्र लगभग 40 वर्ष रविवार शाम को घर से जंगल गया था। ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सोमवार को गांव के डहर वाले तालाब में आरिफ की लाश देख गांव वालों का जमावड़ा लग रहा। सूचना पाकर ग्राम प्रधान/प्रशासक योगेन्द्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो की सहायता से लाश को तालाब से बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि आरिफ की पत्नी काफी समय पहले उसे तलाक दे कर जा चुकी है।  ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ रविवार को शाम शौच हेतु तालाब की ओर गया था। संभावना है कि उसी समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह तालाब में गिर गया।उसके भाईयों ने आरिफ को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button