बुलंदशहर
शिकारपुर पुलिस का मानवीय चेहरा गर्मी व थकान से अचेत हुए कांवड़िया को दी नई जिन्दगी लोगों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सेवा एवं सहायता के लिए शिकारपुर पुलिस का एक सराहनीय मानवीय कार्य सामने आया है पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की शिव भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, एसआई कर्णवीर सिंह, और एसआई गौरव कुमार, अपनी टीम के साथ शिकारपुर-अनूपशहर कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान अनूपशहर से टप्पल की ओर जा रहा एक कांवड़िया भीषण गर्मी भूख और अत्यधिक थकान के कारण सड़क किनारे अचेत अवस्था में बैठा मिला श्रद्धालु की नाजुक स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, और कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, ने बिना समय गंवाए उसे आवश्यक प्राथमिक उपचार दिलाया इसके बाद पुलिस टीम ने उसे भोजन एवं फल उपलब्ध कराए जिससे कांवड़िया की हालत में सुधार हुआ इसके उपरान्त शिकारपुर पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उसके साथियों से सम्पर्क साधा और कांवड़िया व उसकी पवित्र कांवड़ को सुरक्षित रूप से कांवड़ शिविर तक पहुंचाया पुलिस प्रशासन की अपील इस अवसर पर शिकारपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानियां बरतने का अनुरोध किया यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में जल पीते रहें अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए समय-समय पर विश्राम करें किसी भी प्रकार की अस्वस्थता, दुर्घटना या समस्या होने पर तुरन्त निकटतम पुलिस सहायता लें ।



