
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा के बाहर स्थित मैदान में वर्षों से फैली विलायती कीकर एवं झाड़ियों को जेसीबी की सहायता से हटाकर मैदान की सफाई करवाई गई। यह पहल सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदत मीणा गुड़ा द्वारा की गई। लंबे समय से मैदान में विलायती कीकर और झाड़ियां फैली होने के कारण विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को मैदान का समुचित उपयोग करने में परेशानी हो रही थी। सफाई के बाद मैदान अब साफ एवं उपयोग योग्य हो गया है।सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदत मीणा ने बताया कि यह मैदान गांव के बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों की साझा धरोहर है। मैदान की सफाई होने से विद्यार्थियों को खेलकूद, शारीरिक अभ्यास एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि मैदान कि सफाई के बाद यहां वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे, ताकि मैदान को हरा-भरा एवं सुंदर बनाया जा सके। साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने मैदान की सफाई एवं आगामी वृक्षारोपण अभियान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर खेल एवं गतिविधियों का वातावरण उपलब्ध होगा।


