बरेली
श्री हरि मंदिर में महिला मंडल ने मनाया दीप महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नरक चतुर्दशी पर श्री हरि मंदिर प्रांगण में महिला मंडल द्वारा दीप महोत्सव मनाया गया। आयोजन अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा की अगुवाई में हुआ। महिला मंडल ने प्रांगण में सुंदर रंगोली बनाई और 1008 दीप जलाए। दीपों से मंदिर अयोध्या जैसा प्रतीत हुआ।
रेनू छाबड़ा व कंचन अरोड़ा ने सभी को दीपावली की बधाई दी और बताया कि 10 नवंबर को प्रातः 10 बजे अन्नकूट महोत्सव होगा। 18 नवंबर को प्रातः 6 बजे धार्मिक सेवा समिति द्वारा विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो पूरे मॉडल टाउन में भ्रमण करेगी।
उन्होंने बताया कि कार्तिक मास में प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक आरती, मंगल गीत व कार्तिक कथा होती है, जिसके बाद प्रसाद वितरण होता है।



