बुलंदशहर
बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में जुटी पुलिस सीओ और कोतवाल व कस्बा इंचार्ज
देर रात तक सड़कों पर तैनात

झमाझम बारिश के बीच निभाई सेवा कोतवाल, कस्बा इंचार्ज,
फैंटम सवार पुलिसकर्मी भी बने मददगार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शिकारपुर पुलिस दिन-रात एक किए हुए है भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिस टीम कांवड़ियों की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दे रही है सीओ प्रमोद कुमार सिंह, के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, एसएसआई रुद्र प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, एसआई गौरव कुमार, एसआई पुनीत कुमार, और एसआई सुलभ कुमार, समेत पूरी पुलिस टीम धरातल पर कमान सम्भाले हुए है झमाझम बारिश के बीच निभाई सेवा आसमान से हो रही झमाझम बारिश के बीच कांवड़ियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी देर रात तक गश्त करते नजर आए कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, और कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, देर रात सड़कों पर कांवड़ियों का हाल-चाल पूछते और उनके खाने-पीने की व्यवस्था करते देखे गए फैंटम सवार पुलिसकर्मी भी बने मददगार सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है स्थानीय पुलिस फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार मार्गों पर गश्त कर रहे हैं और राह भटकने या किसी भी समस्या के होने पर कांवड़ियों को सुरक्षित उनकी मंजिल की ओर रवाना करने में लगे हुए है पुलिस की इस तत्परता और सेवाभाव की स्थानीय नागरिकों व शिवभक्तों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है ।



