बरेली
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली प्रदेश में टॉप थ्री में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : प्रदेश में विकास कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जुलाई 2026 माह की रैंकिंग जारी की गई। इस रैंकिंग में जनपद बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यक्रमों में बरेली को प्रदेश में चौथा स्थान और राजस्व कार्यक्रमों में प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरंतर गहन समीक्षा के परिणामस्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। उनके निर्देशन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए परिश्रम से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरंतर गति बनाए रखने के निर्देश दिए।



