बरेली

ग्रामीणों के लिए एलपीजी बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन की जाए – नीरज मौर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आंवला सांसद नीरज मौर्य ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को पत्र भेजकर ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अवधि कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरी रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का समय निर्धारित है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन है। सांसद ने इसे ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए असुविधाजनक बताया।
सांसद ने पत्र में कहा कि जब गैस वितरण के अन्य सभी नियम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए समान हैं, तो बुकिंग अवधि में 20 दिन का अंतर उचित नहीं है। इस लंबे अंतराल के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को कठिनाई हो रही है।
नीरज मौर्य ने आग्रह किया कि इस विसंगति को दूर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर शहरी क्षेत्रों के समान 25 दिन की जाए, जिससे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित सभी ग्रामीण परिवारों को समय पर रिफिल उपलब्ध हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button