बुलंदशहर

डीएम-एसएसपी ने किया सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
खुर्जा। जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर शिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास द्वार अलग रखने, पर्याप्त पुलिसकर्मी व वॉलेंटियर्स तैनात करने तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने को कहा।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह, एसडीएम खुर्जा सतेंद्र सिंह, सीओ शोभित कुमार, ईओ नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button