बुलंदशहर
नगर पंचायत सभासद सुन्नक देवी का हुआ स्वर्गवास
लंबे समय से चल रही थीं बीमार ,गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर पंचायत वार्ड दो की सभासद सुन्नक देवी का सोमवार को स्वर्गवास हो गया। उनकी आयु लगभग 30 वर्ष थी और वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वार्ड सभासद सुन्नक देवी पत्नी बंटी वाल्मीकि के निधन का समाचार मिलते ही गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। सुन्नक देवी ने अपने पीछे एक लड़का और दो लड़कियां रोते बिलखते छोड़े हैं। उनका अंतिम संस्कार शमसाबाद रोड़ स्थित श्मसान घाट पर कर दिया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



