शामली
दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त दिलशाद पुत्र शमसाद निवासी मोहल्ला अंसारियान, ऊन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को महिला को डराने-धमकाने और दुष्कर्म की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।


