झुंझुनू

निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर दानदाता राकेश गजराज का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के पिलानी से देशभर में संचालित प्रतिष्ठित गजराज बस सर्विस के प्रोपराइटर राकेश गजराज द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में  51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला महासचिव सत्यनारायण वैद, पिलानी प्रभारी प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला ने राकेश गजराज का फूलमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं पिलानी युवा तेजा सेना अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। समाजसेवी राकेश गजराज द्वारा तेजाजी मन्दिर के लिए 51 हजार रुपए की घोषणा करने पर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेन्द्र पूनिया, संरक्षक सुनिल नेहरा एवं ब्लॉक प्रवक्ता कर्मवीर पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त राकेश गजराज का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन भारत के सबसे बड़े 165 फीट ऊंची शिखर के क्यामसर तेजाजी धाम में सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button